
Ranchi: राजधानी में पुलिस वाला बन दो ठगो ने एक 75 साल की बुजुर्ग महिला से 4.65 लाख रुपए के जेवरात ठग कर फरार हो गए. इस संबंध में न्यू एजी कॉलोनी को ऑपरेटिव कॉलोनी कडरू में रहने वाले अनिल कुमार सिंह ने दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध 9 अक्टूबर को अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना छह अक्टूबर की दोपहर दो बजे की है. अनिल कुमार सिंह की मां 75 वर्षीय सुनैना देवी घर पर थीं. उसी दौरान दो युवक जिनकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच होगी, उनके पास पहुंचे. दोनों ने सुनैना देवी को बताया कि वे पुलिस वाले हैं. फिर उन्हें झांसे में लिया और कहा कि वे अपने जेवरात खोल कर रखे दे, बाहर बदमाश घूम रहे हैं. बुजुर्ग महिला उनके झांसे में आ गई. उन दोनों के कहने पर वह अपने हाथ में पहने सोने की चार चूडिय़ा (मूल्य 3 लाख रुपए), सोने का चेन (कीमत 1.10 लाख रुपए) और सोने की अंगूठी (कीमत 55 हजार रुपए) उन लोगों के सामने खोल दिया.
फिर दोनों ने सुनैना देवी को धोखा दे उनके जेवरात ले लिए और वहां से फरार हो गए. अरगोड़ा पुलिस ने दोनों अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है लेकिन अभी तक दोनों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है. पुलिस मामले की जांच रही है.




