
Patna : जक्कनपुर के थानेदार कमलेश कुमार शर्मा करोड़पति निकले. आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी में इसका खुलासा हुआ है. इनके 4 ठिकानों पर सुबह से आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापामारी कर रही थी. इस दौरान चल एवं अचल संपत्ति करीब दो करोड़ तीन लाख 25170 रुपया का पता टीम को चला है. इनके 11 बैंक खाते, एक लॉकर को टीम ने फ्रीज किया है. टीम ने इनका कुल अनुमानित व्यय एक करोड़ 57 लाख आंका है.
इसे भी पढ़ें: मानगो बाजार में अवैध पटाखा दुकान को किया गया सील
गौरतलब है कि टीम की ओर से सुबह से पटना के आरा गार्डन स्थित श्रेया अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 104 और ऑर्किड रेजिडेंसी में फ्लैट संख्या 401 की तलाशी ली गयी. वहीं जक्कनपुर थाना स्थित कार्यालय एवं आवास और पैतृक गांव सारण के मकेर में तलाशी ली गई. फिलहाल इनकी 75 फ़ीसदी संपत्ति का ही पता टीम को चला है. ऐसा कहा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: मझगांव : लापता बच्चे की लाश तालाब से मिली, आरोपी महिला को हवाले करने की मांग को लेकर उग्र भीड़ ने थाना घेरा




