JharkhandLead NewsRanchi

IAS पूजा सिंघल प्रकरण : सीएम हेमंत के करीबी रहे रवि केजरीवाल पर कसता शिकंजा, ईडी कर रही है पूछताछ

Ranchi: आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल मामले में कई लोग ईडी के निशाने पर हैं. घोटाले से जुड़े मामले में कई अधिकारियों से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है. कई अधिकारियों को समन भेजा गया है. इसी क्रम में सीएम हेमंत सोरेन के कभी करीबी रहे रवि केजरीवाल को भी ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा था. रवि केजरीवाल से पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं. हालांकि रवि केजरीवाल से पूछताछ की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ईडी आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल सुमन सिंह और अभिषेक झा से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें : SUNDAY SPECIAL : शहर में पति-पत्नी के बीच के रिश्तों में तेजी से आ रही कड़वाहट, मनोचिकित्सक डॉ. संजय अग्रवाल से जानिए क्या है वजह

सरकार गिरने का लगा था आरोप

जेएमएम के घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने धुर्वा थाना में एक एफआईआर दर्ज करायी थी. जिसमें आरोप लगाया गया था कि झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल और अशोक अग्रवाल ने उन्हें पैसे देकर सरकार गिराने की बात कही. रवि केजरीवाल पर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार गिराने का आरोप लगाया है. रवि केजरीवाल कभी सोरेन परिवार का लाडला हुआ करता था. चार अगस्त 2020 को जेएमएम ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया था. केजरीवाल पर यह भी आरोप लगते रहे कि इन्होंने भी अपने काम का कल्चर बदला. मनी लॉन्ड्रिंग का तरीका शेल कंपनी बना कर करने लगे.

इसे भी पढ़ें : BIG NEWS :  पुरुष बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया को हराकर पहली बार जीता थॉमस कप

Related Articles

Back to top button