
Dhanbad : बीसीसीएल ब्लॉक दो अंतर्गत बेनीडीह मेन साइडिंग तथा केशरगढ़ रेल साइडिंग के सेलपीकर मजदूरों का आंदोलन पुलिस ने जबरन खत्म करवा दिया है. अपने बकाये वेतन तथा हाई पावर कमिटी द्वारा गठित वेतन की मांग को लेकर मजदूर आंदोलन कर रहे थे. बीते चार दिन से जारी आंदोलन समाप्त कराने को लेकर रविवार को दिनभर प्रशासन रेस रहा. शाम में भारी संख्या में पुलिस बल धरनास्थल पहुंची और आंदोलनकारियों पर लाठी चार्च कर दिया. जिससे वहां भगदड़ मच गई, लोग इधर उधर भागने लगे. कई लोग इस भगदड़ में घायल हो गए. वहीं पुलिस ने घेराबंदी कर महिलाओं को हिरासत में ले लिया. इस दौरान एक महिला मजदूर की तबियत भी बिगड़ गई.

इसे भी पढ़ें : वीकेंड लॉकडाउन और ऑनलाइन शॉपिंग ने तोड़ी बाजार की कमर, बोनस के बावजूद बिक्री न होने से कारोबारी निराश
इससे पहले शनिवार को एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी ने आंदोलन में शामिल लोगों को वार्ता के लिए बामघारा थाने में बुलाया था. लेकिन बीसीसीएल अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आंदोलनकारियों की वार्ता विफल रही. इसके अगले दिन रविवार शाम में पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए आंदोलन को समाप्त करवा दिया. पुलिस की कार्रवाई से मजूदरों में आक्रोश व्याप्त है.





