
Ranchi: हज हाउस में गुरुवार को झारखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें फैसला लिया गया कि इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वालों के लिए हज हाउस में उपयुक्त मेंटेनेंस काम कराए जाएंगे. इसके लिए किसी प्राइवेट एजेंसी या आउट सोर्स से मदद ली जाएगी. हज हाउस में बिजली, पानी, साफ- सफाई, लिफ्ट, एसी और अन्य व्यवस्थाओं को उसके जरिये सुनिश्चित किया जाएगा. बैठक में यह भी फैसला हुआ कि हज यात्रियों की सुविधा के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की जाएगी. उनकी देख-रेख में में सारे कार्य होंगे. यह भी फैसला हुआ कि हज यात्रा पर जाने वाले यात्री रांची स्थित हज हाउस में जुटेंगे. उनके साथ एक सहयोगी भी रूकेंगे. इसके बाद रांची और कोलकाता एयरपोर्ट से 2384 यात्री हज यात्रा पर निकलेंगे. बैठक में गयासुद्दीन सिद्दीकी, शेख बदरूद्दीन समेत अन्य भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: सांसद संजय सेठ को उम्मीद, महीने भर में रांची से शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन सेवा




