JharkhandNEWSRanchi

IAS भुवनेश प्रताप सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे, सोमवार तक होंगे विरमित 

Ranchi: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व सीईओ जैप आइटी भुवनेश प्रताप सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई दिल्ली जायेंगे. उन्हें केंद्र सरकार ने उप सचिव डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री एंड ट्रेड मंत्रालय के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया है. इस संबंध में झारखंड सरकार को अधिसूचना भी भेजी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार कार्मिक विभाग झारखंड सोमवार तक उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में योगदान देने के लिए राज्य से विरमित भी कर देगी.

बता दें कि, भूवनेश प्रताप सिंह लंबे समय तक एड्स कंट्रोल सोसाइटी, समाज कल्याण सहित हजारीबाग जिले के डीसी सहित कई पदों पर काबिज थे. उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का आवेदन दिया था.

Related Articles

Back to top button