GiridihJharkhandNEWS

हजारीबाग बस हादसा : जान गंवाने वाले आठ जत्थेदार का शव पहुंचा गिरिडीह, हर किसी की आखें नम

परिजनों से मिलने पहुंचे सदर विधायक सोनू और गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान गुणवंत और अमरजीत सिंह

Giridih : दर्दनाक बस हादसे में गिरिडीह सिख समुदाय के एक साथ आठ जत्थेदार की मौत ने झकझोर कर रख दिया. शनिवार को हुए हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र के टांटीझरिया के सेवानी नदी में हादसे के दूसरे दिन रविवार की सुबह आठ मृतकों का शव गिरिडीह पहुंचा. परिजनों के रोने और चीख की आवाज ने हर व्यक्ति की आंखे नम कर दी. शनिवार की देर रात ही हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय के निर्देश पर आठ शव का पोस्टमार्टम कर शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. मृतकों में शहर के भंडारीडीह निवासी हरवंश सिंह सलूजा की पत्नी रानी कौर, भंडारीडीह के सुरजीत सिंह, पंजाबी मौहल्ला निवासी अजीत सिंह की पत्नी कमलजीत कौर, बरगंड़ा निवासी जगजीत कौर, मकतपुर निवासी अजीत सिंह की पत्नी रविंद्र कौर,   पंजाबी मौहल्ला निवासी अमृतपाल सिंह, भंडारीडीह निवासी शिवा सिंह और मकतपुर निवासी भूपेंद्र सिंह शामिल है. जबकि दर्जन भर घायलों का इलाज हजारीबाग के शेखभिकारी मेडिकल कॉलेज के साथ रांची के हॉस्पिटल में चल रहा है.

रविवार की सुबह एक आठ शव के पहुंचने की जानकारी मिलने के साथ सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और भाजपा नेता विनय सिंह और हरमिंदर सिंह बग्गा के साथ गुरुद्वारा सिंह सभा के डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया, डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा, तरनजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा, जोरावर सिंह सलूजा भी परिजनों से मिलने पहुंचे. और परिजनों को सांत्वना दिया.

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय यूथ नेशनल एथलेटिक्स में आशा किरण का शानदार परफॉरमेंस, अब एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जलवा दिखाने का मौका

Related Articles

Back to top button