
Coimbatore : पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक दूसरे दिन कोयंबटूर में डीके रहाटे की अध्यक्षता में हुई. केरल के त्रिवेन्द्रम में तीसरी ऑल इंडिया कांफ्रेंस 13 और 14 दिसंबर को कराने जाने का निर्णय लिया गया. झारखंड का प्रतिनिधित्व एमजेड खान और त्रिलोकी नाथ साहू ने किया. इस बैठक में देश के 17 राज्यों के बीच 206 प्रतिनिधियों का सदस्य संख्या और कोटा भुगतान के आधार पर आवंटन किया गया. इसमें झारखंड को 11 डेलीगेट आवंटित किए गये. तमिलनाडु को 84, केरल को 28, आंध्र प्रदेश को 16, मध्यि प्रदेश को 15, असम, हरियाणा और दिल्ली को 7, महाराष्ट्र और उड़ीसा को 2, गुजरात को 9, यूपी को 4, छत्तीसगढ और तेलंगाना को एक-एक डेलीगेट का आवंटन किया गया. कार्यकारिणी की बैठक में पेंशनर्स से संबंधित कई प्रस्ताव पारित किए गए. बैठक में अखिल भारतीय अधिवेशन का एजेंडा तय किया गया. यह जानकारी एमजेड खान ने दी.
इसे भी पढ़ें: हजारीबाग बस हादसा : जान गंवाने वाले आठ जत्थेदार का शव पहुंचा गिरिडीह, हर किसी की आंखे नम




