
Ranchi : भोपाल (मध्य प्रदेश) में जारी 17 वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप झारखंड के लिए बड़ी खुशखबरी लाया है. 17 सितम्बर से 19 सितम्बर तक खेली जाने वाली इस चैंपियनशिप में बोकारो की आशा किरण बारला ने शानदार खेल दिखाया है. 2:08.30 सेकेंड के यूथ नेशनल एथलेटिक्स का नया मीट रिकार्ड बनाया है. साथ ही 800 मीटर बालिका वर्ग के हीट वर्ग में ही दमदार खेल दिखाकर एशियन यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए राष्ट्रीय टीम से टिकट पक्का कर लिया. यह चैंपियनशिप कुवैत में आयोजित होने वाली है.
गौरतलब है कि आशा अभी एथलेटिक्स कोच आशू भाटिया के पास कोचिंग ले रही है. आशा की सफलता पर उसे और कोच आशू भाटिया को भी खेल संघों और खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ : लड़की ने ही 60 लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाई, 8 ने किया आत्महत्या का प्रयास, जानिए पूरा मामला




