GiridihJharkhandJharkhand Panchayat

गिरिडीहः तीसरे चरण का मतदान संपन्न, 72.79 फीसदी वोटिंग

Giridih : जिले में तीसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ. इस चरण में बिरनी, धनवार और सरिया प्रखंड में वोटिंग हुई. गांव की सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला.

मतदान के दौरान बिरनी के भातखरा पंचायत के मतदान केंद्र में दो मुखिया प्रत्याशियों के बीच हंगामा जमकर मारपीट हुई, जिसमें कुछ लोग जख्मी हुए. बताया जा रहा है कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

तीसरे चरण 72. 79 मतदान हुआ है. धनवार में 72. 29, बिरनी में 74.13 और सरिया में ही 71. 99 फीसदी मतदान हुआ है. सरिया और बिरनी के कई बूथों पर सुरक्षा का आभाव देखा गया.

इसे भी पढ़ें : पंचायत चुनावः गांव की सरकार बनाने में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी दिखाया उत्साह, डाला वोट

Related Articles

Back to top button