JharkhandRanchi

18 IPS का तबादला-पदस्थापन, चंदन कुमार सिन्हा बने रांची के एसएसपी

Ranchi : राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थान किया है. पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा को रांची का एसएसपी बनाया गया है. वहीं किशोर कौशल को जमशेदपुर का एसएसपी बनाया गया है.

आइपीएस माइकल राज स्पेशल ब्रांच का डीआईजी बनाया गया है. आइपीएस हरीश बिन जमा को लोहरदगा का एसपी बनाया गया है. आइपीएस हरविंदर सिंह को गुमला का एसपी बनाया गया है.

आइईपीएस ऋषभ गर्ग को जमशेदपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. आइपीएस कपिल चौधरी को धनबाद का ग्रामीण एसपी बनाया गया है.

लोहरदगा के वरीय पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) कुमार पांडेय को स्थानांतरित करते हुए गढ़वा का एसपी बनाया गया है.

खूंटी में एसआइआरबी-2 के पदस्थापित वरीय पुलिस उपाधीक्षक अनुदीप सिंह को कोडरमा का एसपी बनाया गया है.

खलारी के वरीय पुलिस उपाधीक्षक अनिमेष नैथानी को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है.

हजारीबाग में जैप-7 में वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार मेहता को रांची का सिटी एसपी बनाया गया है.

विशेष शाखा में पदस्थापित वरीय पुलिस उपाधीक्षक मनीष टोप्पो को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है.

हजारीबाग में सीसीआर में पदस्थापित वरीय पुलिस उपाधीक्षक आरिफ एकराम को एसीबी में एसपी बनाया गया है.

लातेहार के वरीय पुलिस उपाधीक्षक कैलाश करमाली को एसीबी में एसपी बनाया गया है.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद पूज्य प्रकाश को विशेष शाखा में एसपी बनाया गया है.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू अजय कुमार को विशेष शाखा में एसपी बनाया गया है.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा शंभु कुमार सिंह को विशेष शाखा में एसपी बनाया गया है.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बालूमाथ अजीत कुमार को धनबाद का सिटी एसपी बनाया गया है.

जिन अधिकारियों को पदस्थान नहीं हुआ है उन्हें झारखंड पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है.

सूची यहां देखें- New Document(25) 08-Sep-2023 18-39-04

खबर अपडेट की जा रही है.

इसे भी पढे़ं – IIT-ISM में झारखंड स्कूल इनोवेशन चैलेंज के दौरान छात्रों ने कृषि भूमि संरक्षण उपकरण विकसित की

Related Articles

Back to top button