
Jamshedpur : लायंस क्लब के जोन-बी के चेयर पर्सन पलाश कांत और जोन-डी की चेयर पर्सन सारिका सिंह के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां जिले के भालुक पहाड़ी गांव अंतर्गत मुदातर पंचायत में ग्रामीणों के लिए विशेष कोविड टीकाकरण कैंप लगावाया. इस दौरान 70 ग्रामीणों को निःशुल्क रूप से कोविड टीके की पहली डोज लगवाई गई. साथ ही ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए जागरुक किया गया. शिविर को सफल बनाने में लायंस क्लब रोरिंग के अध्यक्ष भरत सिंह, राकेश सिंह, लायंस जमशेदपुर नॉर्थ के अध्यक्ष विप्लव मल्लिक, लायंस फेमिना से डॉ मंजू रानी सिंह, सुचित्रा रुंगटा और लायंस जमशेदपुर डायमंड से अनुराधा चौधरी का अहम योगदान रहा.
इसे भी पढ़ें: 37 वर्षों की पुलिस सेवा के बाद सेवानिवृत हुए ट्रैफिक डीएसपी बबन सिंह




