BusinessLead NewsNational

आइटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख फिर बढ़ी, जानिए क्या है वह तारीख

New Delhi: आयकर विभाग ने एक बार फिर से आइटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अलग-अलग कैटेगरी के लिए आखिरी तारीख को अलग-अलग अवधि के लिए बढ़ाया गया है.

जिन लोगों को अपना आइटीआर फाइल करने के लिए अपने अकाउंट्स को ऑडिट नहीं करवाना होता है और जो अपना रिटर्न आइटीआर-1 या आइटीआर-4 फॉर्म के जरिए भरते हैं, उन्हें अब 10 जनवरी तक की राहत मिली है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड के पुलिसकर्मियों को नये साल का तोहफा, मिलेगा वीकली ऑफ

यह तीसरी बार है जब आयकर विभाग ने इनकम टैक्स भरने की आखिरी तारीख बढ़ायी है. इससे पहले आयकर विभाग ने पहले 31 जुलाई से आखिरी तारीख को 30 नवंबर तक के लिए बढ़ाया था, फिर इसे 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ाया गया और अब इसे फिर से 10 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

जिन करदाताओं के अकाउंट्स ऑडिट करने की जरूरत होती है, उनके लिए आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गयी है.

वहीं आयकर विभाग ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट देने की आखिरी तारीख को भी 15 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। बता दें कि अभी इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी. ‘विवाद से विश्वास’ स्कीम के तहत अपना डिक्लेरेशन देने की आखिरी तारीख को भी 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- CM का बड़ा फैसला, नहीं गठित होगा गोमिया नगर परिषद

Related Articles

Back to top button