Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiSahibganj

साहिबगंज में आदिम जनजाति पहाड़िया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, थाना में शिकायत दर्ज

Ranchi: साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में पहाड़िया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की देर रात जब वह शौचालय के लिए निकली थी, तभी एक युवक आया और रूमाल से उसका मुंह बंद कर दिया. जिसके बाद युवक ने अपने साथियों को आवाज देकर दो अन्य साथियों को बुलाया. दोनों साथियों ने पीड़िता का हाथ पकड़ा और एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता किसी तरह युवकों के चंगुल से बचकर अंधेरे में तीनपहाड़ स्टेशन पहुंची. जहां सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाले एक युवक को पीड़िता ने घटना की जानकारी दी. उस कर्मचारी ने पीड़िता के परिजनों को इसकी सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन फौरन तीनपहाड़ स्टेशन पहुंचे और वहां से अपनी बच्ची को लेकर तीनपहाड़ थाना पहुंचे और मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों की तालश में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: बोर्रागढ़ ओपी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button