Corona_Updates

कोविड अस्पतालों और आइसोलेशन सेंटर में मरीजों के इलाज की हो पूरी व्यवस्था : हेमंत

  • कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज को लेकर सीएम ने मुख्य सचिव और विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ किया विचार-विमर्श

Ranchi : राज्य में जितने भी कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये हैं, उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हर सम्भव कदम उठाने की बात की है. उन्होंने कहा कि राज्य में बनाये गये कोविड अस्पतालों और आइसोलेशन सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सभी जरूरी उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित रहे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से संक्रमित मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हों और सभी राज्यवासी इस महामारी से सुरक्षित रहें, इसके लिए सरकार पूरी तरह सतर्क है. मुख्यमंत्री ने यह आदेश कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज को लेकर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ विचार-विमर्श के दौरान दिया. इस मौके पर एसोसिएशन ऑफ हेल्थ केयर प्रोवाइडर के झारखंड चैप्टर के प्रेसिडेंट डॉ योगेश गंभीर, डॉ अरविंद कुमार झा और डॉ दीपक वर्मा मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: रांची से 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, झारखंड में आंकड़ा हुआ 49

महामारी की रोकथाम और संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए सरकार ने उठाये हैं कदम

हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम और संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार ने सभी आवश्यक कदम उठाये हैं. कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए मेडिसिन और आवश्यक उपकरणों की क्या जरूरत है और उसका अधिकतम उपयोग किस तरह हो सकता है, इस संबंध में सरकार विशेषज्ञ से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं. इस सिलसिले में उन्होंने अपने आवास में मुख्य सचिव और विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया. मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह है कि वे लॉक डाउन का पालन करते हुए इस  महामारी से लड़ाई में सहयोग करें ताकि इस जंग को जीत सकें.

इसे भी पढ़ें – राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलीं मेयर आशा लकड़ा, कहा- राजनीति से प्रेरित होकर काम कर रही हेमंत सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button