JamtaraJharkhand

जामताड़ा जिला योग प्रतियोगिता संपन्न, विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Jamtara : जिला योग एसोसिएशन एवं आरके कंस्ट्रक्शन के सौजन्य से आयोजित द्वितीय जामताड़ा जिला योग प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ. विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जामताड़ा हॉकी के चेयरमैन अनूप राय, विशिष्ट अतिथि जामताड़ा जिला ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष डीडी भंडारी, जामताड़ा जिला खेल मंच के सचिव दीपक दुबे, सेंट एंथोनी स्कूल के निदेशक डॉ चंचल भंडारी, जामताड़ा जिला योग एसोसिएशन के सचिव रविंद्र कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग से विजेता का खिताब दीया दत्ता, उपविजेता राधा कुमारी और द्वितीय उपविजेता का खिताब विकास दास ने प्राप्त किया. जूनियर वर्ग में विजेता कुमार युवराज, उपविजेता खुशी कुमारी, द्वितीय उपविजेता सोमनाथ दत्ता, तृतीय उपविजेता उमेश यादव बने.

सीनियर बालक वर्ग में विजेता सोमनाथ दत्ता, उपविजेता विवेक कुमार, द्वितीय उपविजेता रोहन दास बने. सीनियर बालिका वर्ग में विजेता प्रियंका कुमारी, उपविजेता विद्या रेशमी, द्वितीय उपविजेता अंजलि कुमारी, तृतीय उपविजेता बबली कुमारी बनीं.

इसे भी पढ़ें : मैट्रिक-इंटर से पहले आठवीं, नौवीं व 11वीं की परीक्षा फरवरी में होगी

जामताड़ा में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं : अनूप

सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करने के बाद मुख्य अतिथि अनूप राय ने कहा, “पहले हम टीवी या बड़े पर्दे पर ऐसे प्रदर्शन को देखते थे, लेकिन आज जब अपनी आंख के सामने जामताड़ा के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुति देख रहे हैं, तो ऐसा लग रहा है कि हमारे जामताड़ा में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है. उनको निखारने और एक बेहतर प्लेटफॉर्म की जरूरत है.

आज हम इस मंच से यह कहना चाहेंगे कि इस तरह के आयोजन से यहां के खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच मिल रहे हैं. आनेवाले समय में यहां के खिलाड़ी और उम्दा प्रदर्शन करेंगे.

उन खिलाड़ियों को सहयोग करने के लिए हमारी ओर से जो भी सहयोग बन पड़े, हम करेंगे. मैं जामताड़ा जिला योग एसोसिएशन को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य दिया. इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं.”

खिलाड़ी रौशन करेंगे जामताड़ा का नाम : दीपक

जामताड़ा जिला खेल मंच के सचिव दीपक दुबे ने कहा, “हमारा प्रयास निरंतर जारी है. यहां के खिलाड़ियों को और मेहनत करने की जरूरत है. जिस लगन के साथ यहां के खिलाड़ी लगातार राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखा रहे हैं, निश्चित ही आनेवाले समय में जामताड़ा जिला का नाम रौशन होगा.”

जामताड़ा जिला ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष डीडी भंडारी ने कहा कि आज जिन खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपना नाम रौशन किया है, उन्हें आनेवाले समय में अपने योग प्रदर्शन को और बेहतर करके राज्य स्तर पर भी अपना दबदबा कायम रखने की आवश्यकता है. उसके लिए लगातार खिलाड़ियों को मेहनत करनी होगी.

प्रतियोगिता के आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ चंचल भंडारी ने सफल संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापन के साथ मुख्य अतिथि, अतिथि व कार्यक्रम के सफल संचालन में आयोजन समिति की निर्णायक मंडली के सचिव रवींद्र कुमार सुमन के साथ भास्कर चांद, रून्टी चंद्रा, अरुण कुमार पंडित, रेणु पद पात्रा, संजीव सेन, राहुल सिंह, रूपम सेन, सूरज कुमार पासवान, अनीश रंजन, रामदास देवानंद, अरविंद ओझा को जामताड़ा जिला योग एसोसिएशन के स्मृति चिह्न से सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें : जब-जब भारत मजबूती की ओर बढ़ता है, तब-तब कांग्रेस देश को तोड़ने में जुट जाती है : रवींद्र राय

Related Articles

Back to top button