
Dhanbad : धनबाद जिला परिषद मैदान में मंगलवार को भाजपा ने किसान पंचायत का आयोजन किया. इसमें प्रदेश के कई गणमान्य और बड़े नेता नेताओं ने शिरकत की. पंचायत में भाजपा नेता रवींद्र राय ने कहा कि जब-जब देश की स्थिति मजबूत होती है, तब-तब कांग्रेस देश को तोड़ने के काम में जुट जाती है.
उदाहरण के तौर पर 1947 में भारत की आजादी के साथ ही पाकिस्तान का बंटवारा किया. बाद में इमरजेंसी लागू की और अब मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत विश्व के मानचित्र पर एक मजबूत देश के रूप में उभरने लगा, तो तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर कांग्रेस देश की एकता और अखंडता को तहस-नहस करने में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड आंदोलनकारियों ने कहा- सम्मान न मिलना बेईमानी है

किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस
भाजपा नेताओं ने कहा कि किसानों के आंदोलन में कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है, ताकि उसके गलत मंसूबे पूरे हो जायें. ऐसे में नकलचियों से देश के किसानों को सावधान रहने की जरूरत है. भाजपा ऐसे पाखंडी और नकलची लोगों का पर्दाफाश करने के अभियान में जुटी हुई रहेगी, ताकि देश मजबूत और सुदृढ़ हो सके.
किसान पंचायत में भाजपा नेता रवींद्र राय के साथ पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता, धनबाद सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, विधायक ढुल्लू महतो, विधायक इंद्रजीत महतो, रागिनी सिंह, सत्येंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए सरकार और सीसीएल के बीच 2015 में हुआ था एमओयू, अब तक नहीं बना




