
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल मैट्रिक व इंटर की परीक्षा मार्च में आयोजित करने की तैयारी में हैं. जबकि आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा फरवरी में आयोजित की जा सकती है.
कोविड-19 को देखते हुए इस सत्र की परीक्षा की सभी तिथियों को बढ़ाया गया है. अभी तक जनवरी में आठवीं, नौवीं व 11वीं की परीक्षा ली जाती रही है. लेकिन अब इसकी तिथि फरवरी तक कर दी गयी है.
इन कक्षाओं की सभी परीक्षाएं ओएमआर शीट पर आयोजित की जानी है. बच्चों के साथ फिलहाल समस्या यह आ रही है कि अभी तक सिलेबस पूरा नहीं हो सका है.
जो कैलेंडर बनाया गया है उसमें आठवीं कक्षा तक के बच्चों का सिलेबस फरवरी माह तक समाप्त होने की बात आ रही है. ऐसी स्थिति में इन कक्षाओं की परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह में ली जा सकती है. इन परीक्षाओं के साथ-साथ आंतरिक मूल्यांकन भी किया जाना है.
इसे भी पढ़ें : Palamu : 81 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत, मृतकों की संख्या 19 हुई
सिलेबस नहीं हुआ है पूरा
कोविड की वजह से पूरे सत्र में ऑनलाइन कक्षाएं ही हो सकी हैं. इस पूरे सत्र में बच्चों को अपनी जिम्मेदारी से सिलेबस पूरा करना पड़ रहा है. सरकारी स्कूलों के लाखों बच्चे ऑनलाइन क्लास से जुड़ नहीं सके. अब परीक्षा के लिए करीब दो माह का ही समय बचा हुआ है.
अभी तक किसी भी क्लास का सिलेबस पूरा नहीं हुआ है. इतना ही नहीं अभी तक जैक द्वारा मॉडल प्रश्न पत्र तक जारी नहीं किया गया है. हालांकि इस बीच लर्नेटिक्स एप जारी किया गया है जिसके माध्यम से बच्चों को डिजिटल कंटेंट की जानकारी दी जा रही है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानवाधिकार की लड़ाई लड़नेवाले त्रिदिव घोष का निधन, कोरोना से संक्रमित थे




