lok sabha election 2019

झारखंड की 14 सीटों के लिए 23 मई को सुबह 8 बजे से होगी गिनतीः खियांग्ते

  • मतों की गिनती के लिए टेबुलों की संख्या और राउंड का हो चुका है निर्धारण
  • अधिकतम 23 चरणों में होगी गिनती, परिणाम घोषणा में पांच घंटे हो सकती है देर

Ranchi: झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए 23 मई 2019 को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. मतों की गणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि मतगणना स्थल, मतगणना हॉल और मतगणना कक्ष के ले-आउट प्लान को निर्वाचन आयोग का अनुमोदन मिल चुका है. सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतगणना हॉल बनाये गये हैं. मतदान केंद्रों को ध्यान में रख कर प्रत्येक मतगणना हॉल में वोटों की गिनती के लिए टेबुलों की संख्या और चक्र (राउंड) का निर्धारण किया गया है. आयोग द्वारा जारी अनुदेशों का पालन करने का निर्देश सभी निर्वाची पदाधिकारियों को दिया गया है. सभी मतगणना केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा लगातार केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा की जा रही है.

इसे भी पढ़ें – केएन चौबे और नीरज सिन्हा DGP बनने की रेस में सबसे आगे, 31 मई को रिटायर हो रहे डीके पांडेय

बनाये गये 14 मतगणना केंद्रों का विवरण

राजमहलगवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, लोहांडा
दुमकागर्वनमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज
गोड्डागवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज सिलकटिया
चतराचतरा कॉलेज
कोडरमागिरिडीह का एग्रीकल्चर प्रोडक्शन मार्केटिंग यार्ड पचंबा
गिरिडीहवेयरहाउस बाजार समिति चास
धनबादएपीएमसी प्रांगण
रांचीकृषि बाजार समिति पंडरा
जमशेदपुरको-ऑपरेटिव कॉलेज
सिंहभूममहिला कॉलेज चाईबासा
खूंटीबिरसा कॉलेज
लोहरदगगुमला पॉलिटेक्निक चंदाली
पलामूमेदिनीनगर एग्रीकल्चरल मार्केटिंग यार्ड बैरिलिया
हजारीबागएग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमिटि

प्रत्याशी/ एजेंट और ऑब्जर्वर की मौजूदगी में खुलेगा स्ट्रांग रूम

श्री खियांग्ते ने बताया कि मतगणना के दिन सभी संसदीय क्षेत्रों में प्रत्याशियों, उम्मीदवारों के एजेंटों और निर्वाचन आयोग के ऑब्जर्वर की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को खोला जायेगा. इसकी वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होने के पूर्व उसके एड्रेस टैग, सील और सीरियल नंबर का भी मिलान होगा, ताकि ईवीएम को लेकर प्रत्याशियों व उनके मतगणना एजेंटों को किसी तरह का कोई संशय नहीं हो.

इसे भी पढ़ें – मोदी-शाह को क्लीन चिट देने का विरोध करने वाले चुनाव आयुक्त लवासा की असहमति सार्वजनिक करने की मांग खारिज    

मतगणना हॉल के लिए एक सहायक निर्वाची पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति

मतगणना कार्य चरणबद्ध तरीके से चलाने के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी लगाये गये हैं. एक चरण की समाप्ति के बाद ही अगले चरण के मतों की गिनती की जायेगी. इसके लिए प्रत्येक मतगणना हॉल में हर टेबुल पर काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर और एक माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे.

सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती

श्री खियांग्ते ने बताया कि 23 मई को सुबह पोस्टल बैलेट से मतगणना की शुरुआत होगी. इसमें सेवा मतदाताओं के ईटीपीबीएस और पोस्टल बैलेट शामिल हैं. पोस्टल बैलेट की गिनती निर्वाची पदाधिकारी के टेबुल पर की जायेगी. ईटीपीबीएस से प्राप्त मतों की सर्वप्रथम प्री-काउंटिंग (स्कैनिंग) की जायेगी. इसके पश्चात प्राप्त पोस्टल बैलेट की गिनती की जायेगी. साथ ही अलग-अलग मतगणना कक्ष में ईवीएम के मतों की गिनती की जायेगी. ईवीएम के मतों की गिनती पूरी होने के बाद सभी संसदीय क्षेत्रों के हर विधानसभा क्षेत्र से रैंडमली चुने गये पांच मतदान केंद्रों के वीवीपैट की पर्ची की गिनती कर इसका मिलान ईवीएम से प्राप्त मतों से किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- राज्य में ऑनलाइन म्यूटेशन सिस्टम हुआ फेल, 45609 आवेदन हैं लंबित

14 सीटों के लिए 1442 टेबुलों पर होगी मतों की गिनती

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए 1442 टेबुलों पर मतों की गिनती की जायेगी. श्री खियांग्ते ने बताया कि सभी लोकसभा सीटों के लिए विधानसभा क्षेत्र के आधार पर टेबुलों का निर्धारण किया गया है. राजमहल सीट के लिए 96, दुमका सीट के लिए 102, गोड्डा सीट के लिए 98, चतरा सीट के लिए 85, कोडरमा सीट के लिए 96, गिरिडीह सीट के लिए 120, धनबाद सीट के लिए 127, रांची सीट के लिए 134, जमशेदपुर सीट के लिए 96, सिंहभूम सीट के लिए 88, खूंटी सीट के लिए 120, लोहरदगा सीट के लिए 72, पलामू सीट के लिए 103 औऱ हजारीबाग सीट के लिए 105 टेबुलों पर मतों की गिनती की जायेगी. श्री खियांग्ते ने बताया कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों की मतगणना विधानसभा क्षेत्र के आधार पर होगी. इस बाबत 81 विधानसभा क्षेत्र के लिए 81 हॉल में मतगणना होगी.

इसे भी पढ़ें – बिजली संकट पर मंत्री सरयू राय ने सीएम को घेरा, कहा- 30 लाख नये कनेक्शन का बहाना भयावह और निर्लज्ज मजाक

मतों की गिनती के उपरांत ईवीएम-वीवीपैट को सील कर स्ट्रांग रूम में रखा जायेगा

मतगणना की प्रक्रिया के बाद सभी ईवीएम- वीवीपैट को सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम में लाया जायेगा. इसे सील करने के बाद यहां डबल लॉक में रखा जायेगा. श्री खियांग्ते ने बताया कि ईवीएम-वीवीपैट को सील कर लॉक करने की प्रक्रिया प्रत्याशी अथवा उसके निर्वाचक एजेंट और ऑब्जर्वर की मौजूदगी में पूरी की जायेगी. इसके साथ ईवीएम-वीवीपैट को सील व स्टोरेज करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें – सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना, 21 राउंड में पूरी होगी रांची की मतगणना

संसदीय क्षेत्र के लिए अधिकतम चक्रों की संख्या का विवरण

लोकसभा क्षेत्रजिलाटेबुलों की संख्यावोटों की गिनती का राउंड 
राजमहलसाहेबगंज9623 
दुमकादुमका10220 
गोड्डागोड्डा9826 
चतराचतरा8528 
कोडरमागिरिडीह9630 
गिरिडीहबोकारो12019 
धनबादधनबाद12728 
रांचीरांची13421 
जमशेदपुरपूर्वी सिंहभूम9621 
सिंहभूमपश्चिमी सिंहभूम8824 
खूंटीखूंटी12016 
लोहरदगागुमला7227 
पलामूपलामू10327 
हजारीबागहजारीबाग10525 

परिणाम जारी होने में 4-5 घंटे तक का हो सकता है विलंब

इस बार के मतगणना में वीवीपैट से प्राप्त पर्ची की गिनती एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किये गये प्रोटोकॉल के पालन के कारण मतगणना कार्य समाप्त होने में पूर्व चुनावों की अपेक्षा 4-5 घंटे अधिक समय लगने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें – गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को किया अलर्ट- काउंटिंग के दौरान हो सकती है हिंसा

Related Articles

Back to top button