JharkhandRanchi

केएन चौबे और नीरज सिन्हा DGP बनने की रेस में सबसे आगे, 31 मई को रिटायर हो रहे डीके पांडेय

Ranchi : झारखंड के वर्तमान डीजीपी डीके पांडेय का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा है. ऐसे में डीजीपी के चयन के लिए तीन नामों का पैनल तय हो गया है. जिनमें वीएच देशमुख, केएन चौबे और नीरज सिन्हा शामिल है.

हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीजीपी बनने की रेस में तीनों में से केएन चौबे और नीरज सिन्हा सबसे आगे चल रहे हैं. नियुक्ति को लेकर 16 मई को यूपीएससी में मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक हुई थी.

इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीर: कुलगामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर

16 मई को यूपीएससी में हुई थी बैठक

झारखंड में नये डीजीपी बनाने को लेकर 16 मई को यूपीएससी में बैठक हुई. मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में छह आइपीएस अफसरों के नाम पर चर्चा हुई थी. इनमें वीएच देशमुख, कमल नयन चौबे, नीरज सिन्हा, पीआरके नायडू, एमवी राव और रेजी डुंगडुंग शामिल थे.

इन्हीं छह नामों में से वरीयता के आधार पर अधिकतम तीन नाम पैनल में यूपीएससी द्वारा राज्य सरकार को भेजा गया. उक्त तीन में से किसी एक पर राज्य सरकार अपनी मुहर लगा सकती है. वरीयता के आधार पर अगर पैनल में तीन नाम आते हैं तो वो हैं बीआर देशमुख, कमल नयन चौबे और नीरज सिन्हा.

इसे भी पढ़ेंःISRO ने लॉन्च की RISAT-2बी, धरती पर रखेगा निगरानी, आतंकी नहीं कर पाएंगे घुसपैठ

31 मई को रिटायर हो रहे डीजीपी डीके पांडेय

झारखंड के वर्तमान डीजीपी डीके पांडेय का 31 मई को कार्यकाल खत्म हो रहा है. 25 फरवरी 1984 बैच के आईपीएस डीके पांडेय ने राज्य के 11वें डीजीपी के रूप में पदभार ग्रहण किया था. उन्होंने तत्कालीन डीजीपी राजीव कुमार का स्थान लिया था. डीजीपी डीके पांडेय को तीन महीने का कार्यकाल विस्तार मिलने की भी चर्चा थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

Related Articles

Back to top button