
Jamshedpur : पहले आंखें मिलीं फिर दिल मिला. इसके बाद दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें तक खा ली और सारी हदें पार कर दी. यह सब दो साल तक चला. फिर कुछ ऐसा हुआ कि मामला थाने तक पहुंच गया. अब पुलिस इस प्रेम कहानी की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है. मामला जमशेदपुर के कदमा थाना इलाके का है जहां की रहने वाली युवती साथ काम करने वाले भागलपुर निवासी अजीत कुमार के साथ प्रेम संबंध में आई और फिर दोनों ने शादी करने के लिए कोर्ट में अर्जी भी डाल दी. अब अजीत शादी करने से इंकार कर रहा है जिसके बाद युवती ने कदमा थाना में अजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.
युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के अलावा गर्भपात कराने और रुपये लेने का भी आरोप लगाया है. युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों एक साथ एक कंपनी में काम करते थे जिस दौरान दोनों पास आए. अजीत कदमा इलाके में ही एक किराए के मकान में रहता था जहां उसे भी साथ रखा था. इसी बीच वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया. कुछ हफ्ते पहले दोनों ने कार्ट में शादी के लिए अर्जी भी दी पर अब अजीत उससे शादी करने से इंकार कर रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ये भी पढ़े : Mango Bridge Open : उम्मीद रखिए अब नहीं होगा जाम का झाम, मानगो पुल के दोनों लेन से शुरू हुई आवाजाही




