
Chakradharpur: स्व० बजरंग लाल भगेरिया की स्मृति में अगामी 25 नवंबर को भागेरिया फाउंडेशन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. रक्तदान शिविर के साथ नेत्र दान शिविर भी आयोजित की जाएगी जिसमें नेत्रदान के नोडल पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और मानव सेवा में अंगदान करने वाले व्यक्ति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे. यह जानकारी गुरुवार को भागेरिया फाउंडेशन के विनोद भगेरिया, मनोज भागेरिया ने दी. मनोज भागेरिया ने शहरवासियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की. रक्तदान शिविर का उद्घाटन महिला बाल- विकास मंत्री जोबा मांझी करेंगी. इस मौके पर सिंहभूम गौरव सम्मान के तहत् शिक्षा, समाज एवं खेल-कूद में अग्रणी योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा. इसमें शिक्षा गौरव सम्मान, समाजिक गौरव सम्मान, खेल गौरव सम्मान दिया जायेगा.

एसआर रुंगटा बी-डिवीजन लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा स्टूडेंट क्लब
जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग के तीसरे सेमीफाईनल मैच में स्टूडेंट क्लब चाईबासा ने फ्रेंडस क्लब को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से पराजित कर सेमीफाईनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टूडेंट क्लब निर्धारित तीस ओवर में चार विकेट खोकर 208 रन बनाए. इसके जवाब में फ्रेंडस क्लब चाईबासा की पूरी टीम 22.2 ओवर में मात्र 95 रन पर लुढ़क गई. स्टूडेंट क्लब की ओर से तेज गेंदबाज़ उत्कर्ष सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने पाँच ओवर में केवल छह रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया. कल चौथे एवं अंतिम क्वार्टर फाईनल मैच में रायवल क्लब गुवा का मुकाबला नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ाजामदा से होगा.




