Godda

शादी समारोह में डीजे फ्लोर पर की फायरिंग, आरोपी युवक ओर उसका जीजा जख्मी, हथियार बरामद

Ranchi: गोड्डा के मछिया गांव में शादी समारोह में डांस फ्लोर पर डीजे की धुन के बीच एक युवक ने फायरिंग कर दी. इससे युवक ओर उसके जीजा को गोली लग गई. जिससे वह जख्मी हो गए. उन्हें इलाज के लिए बिहार के भागलपुर भेज दिया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस फायरिंग में प्रयुक्त देशी पिस्तौल बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र मछिया सिमरडा स्थित जितेंद्र मंडल ने अपने चाचा की बेटी की शादी के कार्यक्रम में डीजे फलोर पर फायरिंग की जानकारी मिली थी. इसमे जितेद्र मंडल एंव उसके जीजा विभुति साह जख्मी हो गया. जिन्हे ईलाज के लिए भागलपुर के मायागंज ले जाया गया। घटना की तकनीकी, फौरेंसिक टीम की सहायता से जाँच में पता चला कि घटना डीजे फ्लोर पर हीं नशे की हालत मे डान्स करने के क्रम मे जितेद्र मंडल ने के फायरिंग की थी. जिसमे वह स्वयं जख्मी हुआ तथा उसके जीजा को भी गोली लग गयी. आसूचना संकलन कर शुक्रवार को घटना मे प्रयोग किया गया अवैध देशी पिस्तौल को मछिया सिमरडा गांव स्थित जिंतेद्र मंडल के घर के नजदीक बगीचा मे रखे पुआल से बरामद किया गया. जिसे विधिवत् जप्ती-सूची बनाकर जप्त किया गया. इस संदर्भ मे मुफ्फसिल थाना (कांड सं0- 71/2024) में Arms act के तहत जितेंद्र मंडल के ‘विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी का फिलहाल इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद कुक्कुटों की किलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं डिसइन्फेक्शन के काम में लगी रैपिड रिस्पांस टीम

Related Articles

Back to top button