
Ranchi: गोड्डा पुलिस ने लाईन होटल के नजदीक खड़ा पिकअप से विभिन्न ब्रांड के 1896 बोतल शराब बरामद किया है. पिकअप में पुराने टायर लोड थे टायर के नीचे शराब की पेटी छिपाकर रखा गया था. हालांकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नशाखोरी, अवैध शराब के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में गुप्त सूचना पर पोडैयाहाट थाना क्षेत्र के निर्झर लाईन होटल के सामने रोड पर खड़ा पिकअप की तलाशी ली गई. तलाशी के क्रम में उक्त वाहन में लोड पुराने टायरों के नीचे में रखे अवैध विदेशी शराब की पेटी बरामद की गई. जिसमें एमसी डॉवेल्स नंबर-1 के 1704 बोतल और रॉयल स्टैग के 192 बोतल शराब बरामद किया गया. वही पिक-अप वाहन (JH10CL 5192) को पुलिस ने जब्त कर लिया. उक्त संबंध में सुसंगत धारा में पोडैयाहाट थाना (कांड संख्या-62/24) में मामला दर्ज किया गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.




