
Ranchi: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से जुड़े एक मामले में कोर्ट का फैसला आया है. फैसले में दीपिका पांडेय सिंह को निर्दोश बताया गया है. इसके बाद मीडिया में एक प्रेस बयान जारी कर श्रीमती सिंह ने कहा है कि यह मुकदमा उस समय के भाजपा विधायक अशोक भगत द्वारा राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर रचा गया था. इसमें जानबूझकर 80 वर्ष के बुजुर्ग को आरोपी बनाया गया और कई युवाओं को भी झूठे आरोपों में फंसाया गया था. वर्षों तक निर्दोष लोगों को मानसिक और सामाजिक रूप से परेशान करने की यह कोशिश भाजपा की राजनीति के उस चरित्र को उजागर करती है, जिसमें विरोधियों को झूठे मुकदमों के ज़रिए दबाव में लाने का प्रयास किया जाता है.
फैसले के बाद श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने माननीय न्यायालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा “सत्य को दबाया जा सकता है, परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता. न्यायालय ने सत्य को पहचानते हुए हमें न्याय दिया है. यह केवल मेरी नहीं, हर उस निर्दोष व्यक्ति की जीत है जिसे वर्षों तक राजनीतिक कारणों से परेशान किया गया. इस निर्णय ने न केवल न्याय में जनता का विश्वास और मजबूत किया है, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया है कि राजनीति की झूठी साज़िशें सच्चाई के सामने टिक नहीं सकतीं.”




