GoddaJharkhand

गोड्डा: चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करनेवाले राजमिस्त्री के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, पांच बाइक बरामद

Ranchi : गोड्डा के बलवड्डा थाना पुलिस ने एक राजमिस्त्री के घर पर दबिश देकर चोरी की पांच बाइक बरामद किया है. वहीं मेहरमा थाना क्षेत्र के कमरगामा निवासी राजमिस्त्री मो कादिर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि मो कादिर चोरी का बाइक बिक्री करता है. सूचना पर मेहरमा थाना के गस्ती दल के साथ मो कादिर के घर छापामारी की गयी जहां से दो बाइक बरामद की गयी. सख्ती से पूछताछ करने पर मो कादिर ने बताया कि ये दोनों मोटरसाईकिल चोरी की है. उसकी निशानदेही पर चोरी कर बिक्री किये गये तीन अन्य मोटरसाईकिल को बरामद कर जब्त किया गया. मामले को लेकर बलबड्डा थाना (कांड सं 32/2024) में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूछताछ में अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली है जिसके सत्यापन में पुलिस जुट गई है.

Related Articles

Back to top button