GoddaJharkhand

गोड्डा: फर्जी पुलिस बन अवैध वसूली करनेवाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीन हजार रुपये बरामद

Ranchi: फर्जी पुलिस बन अवैध वसूली करनेवाला गोड्डा के टाउन थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया. आरोपी वाहनों को रोक कर अवैध वसूली करता था. गिरफ्तार आरोपी रितेश मिश्रा उर्फ एटम मिश्रा गोड्डा टाउन थाना क्षेत्र के गुलजारबाग का रहनेवाला है. आरोपी के पास से 3000 रुपया पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार थाना में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हटिया बाजार चौक के पास एक व्यक्ति गाड़ियों को रोककर उनसे अपने आपको पुलिस वाला बताते हुए पैसा की वसूली कर रहा है. सूचना पर टाउन थाना के पुलिस गस्ती दल ने कार्रवाई करते हुए हटिया बाजार चौक के पास छापामारी की तो वहां पर एक व्यक्ति को आने जाने वाले वाहनों को रोकते हुए पाया गया जो पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस बल के द्वारा उक्त भागते हुए व्यक्ति को दौड़ा कर पकड़ लिया गया. पकड़ाये गये व्यक्ति ने पूछताछ के क्रम में अपना नाम रितेश मिश्र उर्फ एटम मिश्रा बताया. मौके पर मौजूद पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रितेश मिश्रा अपने आपको पुलिस वाला बताते हुए मुझसे 3000 रुपया ले लिया है. तलाशी के क्रम में 3000 रु पुलिस ने बरामद किया. घटना के संदर्भ में गोड्‌डा टाउन थाना में सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कांड दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Related Articles

Back to top button