
Ranchi : रांची पुलिस ने महिलाओं की प्रताड़ना और उनके खिलाफ होनेवाले अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दो व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं. इन दोनों नंबरों पर कोई भी महिला या लड़की व्हाट्सएप कॉल या मेसेज के जरिए अपनी समस्या बता सकती है. बुधवार को रांची पुलिस लाइन में एसएसपी सुरेंद्र झा की अध्यक्षता में हुई क्राइम मीटिंग में सभी पुलिस अफसरों को इन नंबरों पर प्राप्त होनेवाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई से जुड़े निर्देश दिये गये.
मीटिंग के बाद पुलिस ने जो दो हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं, वे हैं- 8987790699 और 9905936490.
एसएसपी ने बताया कि इन नंबरों पर छेड़छाड़, दु ष्कर्म सहित अन्य घटनाओं के बारे में शिकायत की जा सकती है. महिला हेल्पलाइन नंबर की इंचार्ज महि
ला पुलिस इंस्पेक्टर को बनाया गया है. रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा महिलाएं अपनी समस्या निडर होकर रांची पुलिस से साझ करें. बता दें कि झारखंड के डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में महिला हेल्पलाइन के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किये जा रहे हैं.
[better-wp-embedder width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”205129″ /]




