Corona_Updates

#FightAgainstCorona : विधानसभा के सेक्शन अफसर अजीत कुमार ने प्रेस क्लब को दिये 51 हजार रुपये

Ranchi: कोरोना के खतरे को देखते हुए आज के समय में जहां पूरी दुनिया एक हो गयी है, वहीं अपने राज्य में भी लोग कहीं संस्थाओं के द्वारा तो कहीं व्यक्तिगत रूप से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं.

कई लोग ऐसे भी हैं जो आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों की मदद भी अपनी स्वेच्छा से कर रहे हैं. लोगों तक सही और तथ्यात्मक खबरें पहुंचे इसके लिए पत्रकार जान जोखिम में डाल कर काम कर रहे हैं. जान की परवाह किये बगैर काम कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा के लिए भी कई लोग सामने आ कर मदद कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdate : शनिवार को रिम्स में कोरोना के 11 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की हुई जांच, सभी नेगेटिव

पत्रकारों की सुरक्षा में खर्च होगी राशि

इसी कड़ी में कोरोना वायरस के भय और लॉकडाउन के बीच पत्रकार दिनरात अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लगे  हैं. लिहाज़ा, उनकी सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है. इसे देखते हुए विधानसभा के सेक्शन ऑफिसर अजीत कुमार ने प्रेस क्लब को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है.

इस राशि का इस्तेमाल पत्रकारों के लिए सैनिटाइजर, ग्लब्स और मास्क की खरीदारी में इस्तेमाल किया जायेगा. पत्रकारों के साथ ही डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए भी राशि खर्च की जायेगी.

चेक प्राप्त करने के दौरान प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू दुबे और संयुक्त सचिव जावेद अख्तर मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown21: वेज फेड के जरिये सरकारी दर पर फल-सब्जियों की बिक्री पर किया जा रहा विचार – सीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button