
Giridih: स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी प्रदीप अग्रवाल ने शनिवार को डीसी राहुल सिन्हा व एसपी सुरेन्द्र झा को 125 पीस पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव एक्यूमेंट्स) सौंपे. विधायक ने कहा कि जरूरत पड़ने पर और किट उपलब्ध कराये जायेंगे.
इधर क्वारेंटाइन से ग्रसित मरीजों की जांच के लिए स्वास्थ कर्मियों पर हो रहे हमले पर स्थानीय प्रशासन भी गंभीर दिख रहा है.
किट लेने के बाद डीसी व एसपी ने चिकित्सकों व स्वास्थकर्मियों को भरोसा दिलाया कि जिले में जितने क्वारेंटाइन सेंटर बने है उन सब की सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों को नियुक्त किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : #Rims के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध की मौत
लॉकडाउन को लेकर लोग हुए गंभीर
लॉकडाउन का पालन कराने में अब गिरिडीह पुलिस को कोई खासी मेहनत नहीं करना पड़ रही है क्योंकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण का खतरा देख अब लोग खुद ही घरों पर रहना उचित समझ रहे हैं.
वैसे रोज चंद घंटों के लिए लोग सब्जी व फल की खरीदारी करने निकलते हैं तो नगर थाना पुलिस भी सुबह सड़कों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए उतर रही है.
शनिवार को भी यही नजारा कुछ पलों के लिए दिखा. जब सदर अचंल के सीओ रवीन्द्र सिन्हा और नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो पुलिस जवानों के साथ शहर में खरीदारी के लिए जुटे लोगों को खदेड़ने के लिए निकले.
इस दौरान पुलिस को आते देख फल व सब्जी दुकानदार अपने ठेले को लेकर इधर-उधर भाग गये और कुछ पलों में पूरा बाजार सुनसान हो गया.
इसे भी पढ़ें : पीएम के आह्वान के बाद चलने लगे कुम्हारों के चाक, मिलने लगे दीयों के ऑर्डर
डीसी एसपी ने क्वारेंटाइन सेंटर का जायजा लिया
शनिवार को डीसी राहुल सिन्हा और एसपी सुरेन्द्र झा ने डुमरी के क्वारेंटाइन सेंटर मीना हॉस्पिटल का जायजा लिया. सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिन्हा और आरसीएच पदाधिकारी के साथ सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ महर्षि बदडीहा के एएनएम हॉस्टल पहुंचे.
इस बीच सदर एसडीएम राजेश प्रजापति और डीएसपी विनोद रवानी ने भी प्रशासन द्वारा अधिग्रहित किये गये शहर के नवजीवन नर्सिंग होम, गोवर्धन लाल नर्सिंग होम और होटल मीर समेत अन्य क्वारेंटाइन सेंटर का जायजा लिया.
निजी नर्सिंग होम में जहां सारी व्यवस्था दुरुस्त नजर आयी, वहीं होटल मीर के प्रबंधन को सुविधा बढ़ाने का निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें : राजीव अरुण एक्का को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव और जेबीवीएनएल के एमडी का भी प्रभार




