
- कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए 5 ट्रिलियन डॉलर की मदद देंगे G-20 देश
Riyadh : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सिर्फ क्षेत्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारत की भूमिका को जी-20 वर्चुअल समिट में अन्य नेताओं ने सराहा.
दुनिया के 19 देशों और यूरोपीय संघ के नेताओं की यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई. इस समिट में भारत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया. इस बैठक की अध्यक्षता सऊदी अरब कर रहा है. ज्ञात हो कि अब तक दुनिया में कोरोना वायरस के कारण 22 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अभी तक 16 लोगों की मौत, 694 लोग संक्रमित
G-20 देशों की वर्चुअल बैठक में एक बड़ा फैसला किया गया है. कोरोना वायरस से निपटने और अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान में मदद के लिए 5 ट्रिलियन डॉलर ग्लोबल इकोनॉमी में लगाने का फैसला किया गया है.
स्वास्थ्य, समाज और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर से निपटना है
बैठक के दौरान नेताओं ने कहा है कि विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाएं कोरोना वायरस की महामारी से उबरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी. उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य, समाज और अर्थव्यवस्था पर होनेवाले इसके असर से निपटना प्राथमिकता है.
इसे भी पढ़ें – #CoronavirusOubreak: विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों की मदद के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त, हर शाम देंगे रिपोर्ट
महामारी से जुड़े डाटा शेयर किये जायेंगे
इस समिट में इस बात पर भी चर्चा हुई कि इस महामारी से जुड़े डाटा शेयर किये जायेंगे, जिससे दुनिया भर में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार हो सके. साथ ही मेडिकल सप्लाई और उत्पादन को बढ़ाया जा सके.
समिट में इस बात पर चर्चा की गई कि मौजूदा आपदा से कैसे निपटा जाये. वायरस के फैलने के लिए किसी पर आरोप मढ़ने की कोई कोशिश नहीं की गयी. चीन को इस बात के लिए आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है कि यह घातक वायरस उसकी जमीन से निकला है. भारत में चीन के राजदूत ने बुधवार को ही कहा था कि उसे कोरोना वायरस को चीनी वायरस या वुहान वायरस न कहा जाये. इससे चीन की छवि खराब हो रही है.
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.
इसे भी पढ़ें – #CoronavirusOubreak: रिम्स में गुरुवार को 15 संदिग्धों की हुई जांच, 14 निगेटिव, एक का होगा रिपीट टेस्ट



