Corona_UpdatesJharkhandRanchi

#CoronavirusOubreak:: रिम्स में गुरुवार को 15 संदिग्धों की हुई जांच, 14 निगेटिव, एक का होगा रिपीट टेस्ट

Ranchi: रिम्स में गुरुवार को कोरोना के 15 मरीजों के सैम्पल की जांच हुई. इसमें 14 मरीज निगेटिव पाये गये, वहीं एक को रिपीट टेस्ट के लिये बोला गया है.

इससे पहले हुई सभी जांच के रिपोर्ट निगेटिव मिले थे. रिम्स में अभी तक 72 सैम्पल लिये गये हैं, जिसमे से 28 की जांच रिम्स में की गयी है, बाकि जांच एमजीएम जमशेदपुर,कोलकाता और पुणे से करवाये गये थे.

राज्यभर में अभी तक राज्य में 142 मरीजों के सैम्पल लिये गये हैं जिसमें से 131 नेगेटिव हैं, एक की जांच फिर से होगी और 20 की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है.

इसे भी पढ़ें : #CoronavirusOubreak: विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों की मदद के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त, हर शाम देंगे रिपोर्ट

राज्य के बाहर से आये हैं 45197 लोग

राज्य सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 45197 लोग बाहर से आये हैं जिनकी स्क्रीनिंग सरकार कर चुकी है.

जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना प्रभावित राज्यों से आये कुल 801 लोगों की निगरानी की जा रही है. निगरानी किये जा रहे लोगों में से 141 लोगों के 28 दिन का ऑब्जरवेशन पीरियड समाप्त हो चुका है. बाकी अन्य पर निगरानी रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें : लॉकडाउन में घर वापसी के लिए 400 किमी पैदल चलकर 15 लोग तीन दिनों में सुंदरगढ़ से सिमडेगा पहुंचे

कोरेंटाइन सेंटर के रूप में 1469 बेड चिन्हित

राज्य में कोरेंटाइन सेंटर के रूप में अभी तक कुल 1469 बेड ही चिन्हित किये जा सके हैं. मेडिकल कॉलेजों में आइसोलेशन बेड कुल 96 हैं. जिला अस्पतालों में 200 आइसोलेशन बेड चिन्हित किये गये हैं.

निजी अस्पतालों में कुल 261 आइसोलेशन बेड चिन्हित हैं. मतलब सभी प्राइवेट और निजी को मिलाकर 567 आइसोलेशन बेड ही सरकार के पास चिन्हित हैं.

राज्य की आबादी के हिसाब से यह तैयारी भयावह बीमारी से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं है.

इसे भी पढ़ें : #Lockdown21: सीमावर्ती इलाकों में बरती जा रही लापरवाही, ट्रकों में छिपकर करीब 200 लोगों के आने का दावा

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

2 Comments

  1. Wow, fantastic weblog format! How long have you been running a blog for? you make running a blog look easy. The entire glance of your website is fantastic, as neatly as the content!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button