DhanbadJharkhand

#FightAgainstCorona: पूरी तरह तैयार धनबाद रेल मंडल, अस्पताल व कोच में आइसोलेशन वार्ड तैयार

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. धनबाद रेल मंडल ने  अपने अस्पताल को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया है.

इसके साथ ही सवारी गाड़ी में बनाये गये आइसोलेशन वार्ड भी पूरी तरह तैयार है. रेलवे की ओर से जानकारी दी गई कि सेनेटाइजर और जांच किट की भी कोई कमी नहीं है. इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में मास्क उपलब्ध हैं.

इसे भी पढ़ें : #Rims के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध की मौत

उपलब्ध कराये गये हैं 280 जांच किट

जानकारी देते हुए धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मंडल अस्पताल कोरोना वायरस महामारी से बचाव के के लिए पूरी तरह तैयार है.

मंडल अस्पताल में 18 बेड का आइसोलेशन वार्ड पहले ही तैयार कर दिया गया है. इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल बैरक में भी लगभग दो सौ बेड तैयार रखा गया है.

उन्होंने बताया कि तत्काल दो वेंटिलेटर मंडल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लगाये गये हैं. 35 पर्सनल प्रोटेक्टिव किट इस कार्य के लिए उपलब्ध हैं.

280 ऐसे किट और उपलब्ध कराये गये हैं तथा 500 और मंगाने के लिए मुख्यालय को लिखा गया है. मंडल अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में मास्क, सेनेटाइजर आदि उपलब्ध हैं.

इसे भी पढ़ें : पीएम के आह्वान के बाद चलने लगे कुम्हारों के चाक, मिलने लगे दीयों के ऑर्डर

स्वास्थ्य कर्मियों को दी गयी है ट्रेनिंग

इसके अतिरिक्त मंडल के 45 साधारण सवारी डिब्बों को भी आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित किया जा रहा है.

विदित हो कि मंडल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शिशिर शर्मा को पहले ही राज्य सरकार द्वारा इस कोरोना वाइरस महामारी से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है.

उन्होंने अपने अस्पताल में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इस बाबत जानकारी दी है. उन्हें ट्रेनिंग भी दी गयी है.

इसे भी पढ़ें : राजीव अरुण एक्का को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव और जेबीवीएनएल के एमडी का भी प्रभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button