
Jamshedpur : साकची बाजार के बतासा लाइन में तीन दिनों से लावारिस हालत में खड़ी एक बाइक को पुलिस ने मंगलवार को जब्त किया. बाइक को थाना लाने के बाद पुलिस इसके मालिक का पता लगाने में जुट गई है. इससे पहले स्थानीय दुकानदारों ने पाया कि तीन दिनों बाद भी बाइक को कोई लेने नहीं आया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक संख्या एमएच-12एभी-7221 जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरु की.
इसे भी पढ़ें: नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत तीन को जेल




