JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

उत्पाद सिपाही की शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 सितंबर से 6 केंद्रों पर होगी शुरू

Ranchi : झारखंड उत्पाद सिपाही की शारीरिक दक्षता परीक्षा में एक दर्जन लोगों मृत्यु हो गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल शारीरिक दक्षता परीक्षा को स्थगित और समीक्षा की. समीक्षा करने के बाद अब उत्पाद सिपाही के लिए छह केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. उत्पाद आरक्षी के रिक्ति पदों को भरने के लिए दिनांक 22 अगस्त से विभिन्न केन्द्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारम्भ हुई थी. राज्य सरकार ने चल रही परीक्षा की समीक्षा के लिए तीन दिनों तक 3 सितम्बर, 2024 से 05 सितम्बर, 2024 तक बहाली की प्रक्रिया को स्थगित करने का आदेश दिया था.

इन 6 केन्द्र पर होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

  • चयन पर्षद 01, रांची, (स्मार्ट सीटी क्षेत्र, रांची)
  • चयन पर्षद 02, रांची, (झारखण्ड जगुआर, रांची)
  • चयन पर्षद 03, गिरिडीह, (पुलिस केन्द्र, गिरिडीह)
  • चयन पर्षद 04, हजारीबाग, (जे०ए०पी०टी०सी०, पदमा)
  • चयन पर्षद 06, जमशेदपुर, (सी०टी०सी०, मुसाबनी)
  • चयन पर्षद 07, साहेबगंज, (झा०स०पु०-9) पर शेष अभ्यर्थियों का

आपको बता दें कि शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 10 अगस्त से प्रारम्भ होगी. इन 6 केन्द्रों पर जिन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 03 सितम्बर, 2024 से होनी थी अब वो प्रतिदिन तीन-तीन हजार के दर से 10 से 11 सितम्बर, 2024 को होगी. उसी प्रकार इन 6 केन्द्रों पर जो शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 04 सितम्बर, 2024 को होनी थी वो अब तीन-तीन हजार की दर से 12 एवं 13 सितम्बर, 2024 को होगी.

चयन पर्षद 05. (चियांकी हवाई अड्डा), पलामू में कोई शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं होगी. वहां के शेष बचे अभ्यर्थियों जिनका परीक्षा दिनांक 03 सितम्बर, 2024 से 09 सितम्बर, 2024 से होनी थी वे अब शेष 6 चयन पर्षद में अलग-अलग स्थानों पर की जाएगी. ये परीक्षा दिनांक 19 एवं 20 सितम्बर, 2024 को सम्पन्न होगी. इन सभी अभ्यर्थियों के लिए नया एडमिट कार्ड झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा अतिशीघ्र निर्गत किया जाएगा. समीक्षा के दौरान यह बात स्पष्ट हुई कि अभी तक जिन अभ्यर्थियों की मृत्यु हुई है, उनके मृत्यु का कारण स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है.

शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल होने वाले हैं, उन्हें निम्न परामर्श दिया जाता है:-

अगर उन्हें कोई लम्बी बीमारी हुई हो अथवा कभी सांस फूलने की बीमारी हुई हो तो वे निश्चित रूप से अपने चिकित्सक से परामर्श कर लें.

यदि उन्हें हृदय गति तेज होने की शिकायत रही हो अथवा दौड़ते समय कठिनाई होती है तो वे अपने चिकित्सक से परामर्श कर लें.

सभी परीक्षण केन्द्रों पर प्राप्त मात्रा में ऑक्सीमीटर एवं रक्तचाप मापने का मशीन उपलब्ध कराई जाएगी. जो भी अभ्यर्थियों को दौड़ के पहले कोई चिकित्सा की परेशानी हो तो वे अपना जांच करा लें.

Related Articles

Back to top button