Giridih

सड़क हादसे में महिला और बच्ची की मौत, तीन घायल

Giridih: गिरिडीह के भेलवाघाटी थाना इलाके के चिलखारी गांव में गुरुवार को बाइक की टक्कर से एक महिला प्यारी देवी की मौत हो गई. इस घटना में बाइक पर बैठी 10 वर्षीया काजल कुमार की भी मौत हो गई. जबकि बाइक चालक और बच्ची का भाई लालधारी राय गंभीर रूप से घायल हो गए.  जानकारी के अनुसार लालाधारी राय जिले के तिसरी से बाइक से अपनी बहन काजल को लेकर बिहार के जमुई के महकोलवा जा रहा था. जबकि इसी महकोलवां गांव की 65 वर्षीय महिला प्यारी देवी गिरिडीह के चिलखारी गांव में हर रोज की तरह शौच कर अपने गांव महकोल्वा लौट रही थी. इसी दौरान गिरिडीह के तिसरी से महकोलवा गांव जा रहे लालधारी राय की बाइक से महिला की टक्कर हो गयी. जिसमें मौके पर बाइक सवार की बहन काजल कुमारी और जमुई के महकोलवा गांव की महिला प्यारी देवी की मौत मौके पर हो गई. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद भेलवाघाटि थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुटी, और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Related Articles

Back to top button