
Kerala: फीफा विश्व कप के फाइनल में 36 साल बाद खिताबी जीत हासिल करने का जश्न अर्जेंटीना मना रहा है. रविवार रात अर्जेंटीना ने गत विजेता फ्रांस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 के बाद 36 साल बाद फीफा विश्व कप जीता है. मेसी सात गोल के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने में दूसरे नंबर पर रहे। फाइनल में फ्रांस के लिए हैट्रिक लगाने वाले किलियन एम्बाप्पे आठ गोल के साथ शीर्ष पर रहे.
दुनियाभर में इस जीत का जश्न मनाया गया. भारत में भी लोगों ने इस मैच का आनंद उठाया. मैच के बाद अर्जेंटीना और मेसी के फैन्स ने जीत का जश्न भी मनाया. खासतौर पर केरल में अर्जेंटीना की जीत का खूब जश्न मनाया गया. हालांकि, इस दौरान हिंसक घटनाएं भी सामने आई हैं. केरल के कन्नूर में फ्रांस और अर्जेंटीना के समर्थक आपस में भिड़ गए. इसमें तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि उनमें से एक की हालत गंभीर है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना पल्लियामूला के पास की है. अर्जेंटीना के फैन्स ने फ्रांस के फैन्स पर तंज कसा, जिसके बाद हिंसा हुई. छह लोगों को हिरासत में लिया गया और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी दर्ज की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति बोले- भारत की वास्तविकता भ्रष्टाचार और गंदी सड़कें, युवा इसे बदलें




