JharkhandRanchi

बुंडू के SFC गोदाम में लाखों की चोरी, BSO ने नहीं दी किसी को जानकारी और न ही करायी है प्राथमिकी

Ranchi : बुंडू के जाम टोली में स्थित SFC के 1000 MT गोदाम में चोरी का मामला सामने आया है. चोरी की सूचना प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रबीन्द्र बड़ाईक ने किसी को नहीं दी है. मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी से पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं है. गोदाम में कितने बोरा चावल कितना बोरा गेहूं की चोरी हुई है इसकी जानकारी BSO से पूछने पर उन्होंने कैमरा के सामने सवाल नहीं पूछने को कहा और कैमरा हटा दिया.

सवाल यह है कि चोरी हुई है तो इसकी जानकारी बुंडू थाना को क्यों नहीं दी गई. इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी रेणुका कुमारी को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई है.

BSO से जब पूछा गया कि आपने इसकी जानकारी BDO तथा SDO को क्यों नहीं दी तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी जिला में दे दी गई है.

बुंडू BSO के द्वारा शटर का ताला खुद से चेंज कराया गया है तथा नया ताला लगाया गया है. पूछे जाने पर BSO बुंडू बताने से कतरा रहे हैं कि आखिर गोदाम में कितने बोरे की चोरी हुई है.

बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में गोदाम में चोरी हुई है जिसे BSO द्वारा छुपाया जा रहा है. स्थानीय व्यक्ति से पूछने पर कहा गया कि रविवार की रात चोरी हुई है. इसके बाद पदाधिकारी शटर का ताला तथा अंदर के ताला को कटवा कर बाहर निकाल कर बदलवा दिये हैं.

वहीं डीलरों को बुला कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है.

क्या कहते हैं जिला आपूर्ति पदाधिकारी

जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार से चोरी की घटना के बारे पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने BSO से घटना की जानकारी लेने की बात कही है.

बुंडू में चार-चार पदों पर आसीन हैं पंचायत सेवक रबीन्द्र बड़ाईक

बुंडू में BSO पद पर आसीन रवींद्ग बड़ाईक चार-चार पदों पर आसीन हैं. जिसमें वह बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी के क्लर्क, SFC गोदाम के मैनेजर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा प्रखंड पंचायत सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – इंडी गठबंधन की उलगुलान रैली में मारपीट मामले में दोनों पक्ष ने धुर्वा थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी

Related Articles

Back to top button