Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू टाइगर रिजर्व में करंट लगने से हाथी की मौत, तीन पर मामला दर्ज,दो धराए

Palamu: पलामू टाइगर रिजर्व के गारू पश्चिमी रेंज में एक तीस वर्षीय नर हाथी की करंट लगने से मौत हो गई है. वन विभाग की टीम ने सोमवार को हाथी का शव लाभर गांव के निकट धान के खेत से बरामद किया था. वन विभाग ने इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 ग्रामीणों को पकड़ा है. जानकारी के अनुसार हाथी सूअर फंसाने के लिए लगाए गए बिजली के तार के संपर्क में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मौके से वन विभाग की टीम ने कवर हटाया गया 11 हज़ार केवी का तार भी बरामद किया.  पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर (साउथ) मुकेश कुमार ने बताया कि हाथी की मौत को लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. भूस्वामी की पत्नी और नारायण सिंह को पकड़ा गया है जबकि भूस्वामी सहादुर सिंह फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें: मितर प्यारे नूँ हाल मुरीदा दा कहना: IPS अधिकारी मोहम्मद अर्शी ने साकची गुरुद्वारे में किया सबद कीर्तन

मंगलवार को घटना की जानकारी मिलने पर पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर (साउथ) मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. तीन डाक्टरों की टीम ने मंगलवार को हाथी के पोस्टमॉर्टम किया. जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान टीम को हाथी के शरीर से एक गोली भी मिली. मृत हाथी की पीठ के ऊपरी हिस्से में गोली लगने से हुआ पुराना घाव था. पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर (साउथ) मुकेश कुमार ने बताया कि हाथी की मौत को लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. भूस्वामी की पत्नी और नारायण सिंह को पकड़ा गया है जबकि भूस्वामी सहादुर सिंह फरार हो गया.

Related Articles

Back to top button