
New Delhi: भारतीय चुनाव आयोग ने एक मार्च को लोकसभा चुनाव से पहले पार्टियों और नेताओं से कहा है कि वो जाति, धर्म और भाषा के आधार पर वोट मांगने से बचें. चुनाव आयोग ने एडवाइज़री जारी करके पार्टियों, उम्मीदवारों और प्रचारकों से कहा है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
चुनाव आयोग ने कहा है कि मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च, मस्जिद या किसी भी अन्य प्रार्थना स्थलों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जाना चाहिए. चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों और नेताओं को ग़लत बयानबाजी नहीं करनी चाहिए.




