
New Delhi: भाजपा से कांग्रेस में गये नवजोत सिंह सिद्धू पर भी चुनाव आयोग ने सख्ती की है. चुनाव आयोग ने पंजाब के मंत्री पर 72 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगायी है. सिद्धू 23 अप्रैल 2019 को सुबह 10 बजे से 72 घंटे तक चुनाव से संबंधित किसी भी सार्वजनिक बैठक, रोड शो, सार्वजनिक रैली या प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर सकेंगे. सिद्धू ने भी एक सभा में धर्म पर आधारित बातें कहीं थी. इसकी सिकायत चुनाव आयोग से की गय़ी थी. उसके बाद चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए रोक लगा दी.
इसे भी पढ़ें – फेसबुक और ट्विटर लाइव में बड़ी पार्टियां लगा रही हैं चुनावी नईया पार
योगी, मायावती, मेनका और आजम पर भी लग चुका है बैन
इससे पहले भी चुनाव आयोग ने कई नेताओं के बिगड़े बोल के कारण उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक लगायी थी. इनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती, भाजपा नेता मेनका गांधी और सपा नेता आजम खान शामिल हैं. आजम खान को भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के कारण चुनाव प्रचार करने से रोका गया था. वहीं मेनका गांधी, योगी आदित्यनाथ और मायावती ने धर्म से संबंधित बयान दिये थे. चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इन नेताओं पर कार्रवाई की थी.
इसे भी पढ़ें – रांची संसदीय सीट से 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, तीन अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस



