
Ranchi: लोकसभा चुनाव 2019 अपने आप में तकनीकी रूप से काफी अलग साबित हो रहा है. लोग अपने एंड्रॉयड फोन और डेस्कटॉप पर ही सभी पार्टियों की गतिविधियों से रू-ब-रू हो रहे हैं. इंटरनेट और मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के लिए चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता जारी की है. इससे पहले से ही भाजपा, कांग्रेस, बीजू जनता दल, झामुमो, तृणमूल कांग्रेस और तेलुगूदेशम पार्टी ट्विटर और फेसबुक में सबसे अधिक सक्रिय हैं.
इसे भी पढ़ें – हेमंत करकरे पर प्रज्ञा ठाकुर के बयान को कुतर्क से सही ठहराना भयावह
कई एकाउंट पार्टियों के चल रहे हैं
भाजपा भारत बोले नमो नमो, नरेंद्र मोदी लाइव, लोकसभा इलेक्शंस 2019, अमित शाह, बीजेपी4इंडिया के जरिये ट्विटर और फेसबुक पर लाइव भाषण प्रसारित कर रही है. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भाषण का सीधा प्रसारण किया जा रहा है. इनके अलावा भाजपा के धर्मेंद्र प्रधान के भी लाइव प्रसारण हो रहे हैं. कमोबेश यही स्थिति कांग्रेस पार्टी की है. कांग्रेस की तरफ से आइएनसी इंडिया, कांग्रेस लाइव, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सभी राज्यों की प्रदेश कांग्रेस कमेटियों और वोट फोर कांग्रेस, राहुल गांधी लाइव के जरिये फेसबुक और ट्विटर में लाइव प्रसारण कराया जा रहा है. क्षेत्रीय दलों में झामुमो, नवीन पटनायक, ओड़िशा इलेक्शंस, ममता बनर्जी लाइव और तेलुगूदेशम पार्टी के चंद्रबाबू नायडू का भी लाइव शो चल रहा है. लाइव शो में चुनावी सभा को लोगों तक सोशल मीडिया के जरिये पहुंचाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – माओवादी से लेकर पुलिस अधिकारी तक बने सांसद, फिर भी विकास के लिए तरस रहा इलाका
एक दिन में 400 फॉलोअर्स तक जोड़ने की इजाजत
निर्वाचन आयोग ने चुनाव को देखते हुए ट्विटर में एक दिन में 400 फॉलोअरों को जोड़ने की इजाजत दी है. इसी प्रकार ह्वाट्सएप ग्रुप में भी 150 से अधिक सदस्यों को एक दिन में नहीं जोड़ा जा सकता है. फेसबुक में डेफर्ड लाइव और लाइव सभाएं भी अपलोड की जा रही हैं. इससे लोगों तक पहुंचने और पार्टी का संदेश प्रेषित करने का सबसे बेहतर और किफायती माध्यम माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – पीएम के रोड शो को लेकर नया ट्रैफिक रूट चार्ट जारी, पांच घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट



