
- उम्मीदवारों को आवंटित किये गये चुनाव चिन्ह
- रामटहल चौधरी का चुनाव चिन्ह फुटबॉल
Ranchi: रांची संसदीय सीट से तीन अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिये. जिला निर्वाचन पदाधिकारी राय महिमापत रे ने रांची समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस जानकारी दी कि अब रांची लोस सीट से 20 उम्मीदवार मैदान में हैं. सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिये गये. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सात उम्मीदवारों को रैंडमाइजेशन के जरिये चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये. अरशद अयूब, मोख्तार अहमद, राजेश महतो ने अपने नाम वापस ले लिये हैं. तीनों ने निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा था.
इसे भी पढ़ें – फेसबुक और ट्विटर लाइव में बड़ी पार्टियां लगा रही हैं चुनावी नईया पार
अंजनी पांडे को मिला बेनिफिट ऑफ डाउट
जिला निर्वाचन पदाधिकारी राय महिमापत रे ने बताया कि निर्दलीय अभ्यर्थी अंजनी पांडे पर मामले दर्ज होने की जानकारी मिलने पर रांची, पलामू, लातेहार और औरंगाबाद एसपी से जानकारी मांगी गयी थी. एसपी औरंगाबाद ने अंजनी पांडे पर 1990 का एक मामला लंबित होने की जानकारी दी. श्री रे ने कहा कि विस्तृत प्रतिवेदन आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी, फिलहाल उन्हें कैंडिडेट मान लिया गया है.
इसे भी पढ़ें – गढ़वा : चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिए हथियारों की खरीद-फरोख्त करते तीन गिरफ्तार
रांची संसदीय सीट से सभी 20 उम्मीदवार और उन्हें आवंटित चुनाव चिन्ह
- उम्मीदवार का नाम- विद्याधर प्रसाद
राजनीतिक दल- बहुजन समाज पार्टी
आवंटित चुनाव चिन्ह- हाथी
- उम्मीदवार का नाम- संजय सेठ
राजनीतिक दल- भारतीय जनता पार्टी
आवंटित चुनाव चिन्ह- कमल
- उम्मीदवार का नाम- सुबोधकांत सहाय
राजनीतिक दल- इंडियन नेशनल कांग्रेस
आवंटित चुनाव चिन्ह- हाथ
- उम्मीदवार का नाम- अमर कुमार महतो
राजनीतिक दल- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)
आवंटित चुनाव चिन्ह- कैरम बोर्ड
- उम्मीदवार का नाम- आलोक कुमार
राजनीतिक दल- राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी
आवंटित चुनाव चिन्ह- अनानास
- उम्मीदवार का नाम- परमेश्वर महतो
राजनीतिक दल- झारखण्ड पार्टी
आवंटित चुनाव चिन्ह- घन (क्यूब)
- उम्मीदवार का नाम- रंजीत महतो
राजनीतिक दल- पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
आवंटित चुनाव चिन्ह- ब्लैक बोर्ड
- उम्मीदवार का नाम- रामजीत महतो
राजनीतिक दल- प्राउटिस्ट सर्व समाज
आवंटित चुनाव चिन्ह- करनी
- उम्मीदवार का नाम- विकास चन्द्र शर्मा
राजनीतिक दल- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माक्र्ससिस्ट-लेनिनिस्ट रेड स्टार)
आवंटित चुनाव चिन्ह- आरी
- उम्मीदवार का नाम- सिधेश्वर सिंह
राजनीतिक दल- सोसलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्यूनिस्ट)
आवंटित चुनाव चिन्ह- कैंची
- उम्मीदवार का नाम- सुनीत मुण्डा
राजनीतिक दल- अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया
आवंटित चुनाव चिन्ह- कोट
- उम्मीदवार का नाम- अंजनी पांडे
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- हेलीकॉप्टर
- उम्मीदवार का नाम- जयप्रकाश प्रसाद
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- बोतल
- उम्मीदवार का नाम- जितेन्द्र ठाकुर
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- रुम कूलर
- उम्मीदवार का नाम- नंद किशोर यादव
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- ऑटो रिक्शा
- उम्मीदवार का नाम- राजू महतो
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- हारमोनियम
- उम्मीदवार का नाम- राजेश कुमार
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- वॉयलिन
- उम्मीदवार का नाम- राजेश थापा
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- नूडल्स कटोरा
- उम्मीदवार का नाम- रामटहल चौधरी
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- फुटबॉल
- उम्मीदवार का नाम- सतीश सिंह
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- गैस सिलिंडर
इसे भी पढ़ें – पलामू: लादीगढ़ स्टेट के चार सहित 36 हथियारों के लाइसेंस रद्द, दर्ज होगी प्राथमिकी



