JharkhandSahibganj

ECL कर्मी हत्याकांड का खुलासाः रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गये ECL कर्मी की दामाद ने नाबालिग दोस्त के साथ मिल कर की थी हत्या, गिरफ्तार

Ranchi: साहेबगंज के मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने ECL कर्मी मंगल बास्की हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. पुलिस घटना में आरोपी ECL कर्मी के दामाद और उसके नाबालिग दोस्त को पकड़ा है. मंगल बास्की अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में कीर्तनिया गांव आया था. इसी क्रम में दामाद ने ही अपने एक नाबालिग साथी की मदद से बांस से मार कर और पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. गिरफ्तार आरोपी अनिल टुडू साहेबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बसाहा गांव का रहनेवाला है. वहीं दूसरा आरोपी किशोर है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाईक (JH18H 3420), खून लगा शर्ट, घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त पत्थर एवं बांस बरामद किया है. पुलिस के अनुसार बीते 12 मई को सूचना मिली कि गडरा से बसाहा जाने वाले मार्ग के बीच में पहाड़े किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना पर तत्काल मिर्जाचौकी थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. शव को देख कर पत्थर से कूच कर हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं दोपहर बाद मृतक के परिजनों ने थाना पहुंच कर शव की पहचान मंगल बास्की के रूप में की. गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र स्थित भोड़ाय निवासी मंगल बास्की लललमटिया ECL में कार्यरत था. परिजन ने पुलिस को बताया कि मृतक मंगल बास्की भोड़ाय से 11 जून को किरतनिया गांव बारात आया हुआ था. रात 11 बजे तक बारात में देखा गया. उसके बाद मृतक मंगल बास्की का कोई अता पता नहीं चल रहा था. मृतक की बेटी रोशनी बास्की के बयान पर मिर्जाचौकी थाना (कांड सं-45/24) हत्या सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई. वही मामले की गंभीरता को देखते हुए साहेबगंज एसपी के निर्देश पर साहेबगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना के आधार पर 24 घंटे के अन्दर घटना में शामिल मृतक मंगल बास्की के दामाद अनिल टुडू को गिरफ्तार किया. उसके निशानदेही पर अनिल टुडू के नाबालिग दोस्त को भी निरूद्ध किया गया. अनिल टुडू ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतक मंगल बास्की के द्वारा उन्हे अपना जमाई मानने से बार बार इन्कार किया जाता था तथा नौकरी का कमाई का पैसा भी किसी को नहीं देता था. इसलिये अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें- आइएएस चंद्रशेखर केंद्र में संयुक्त सचिव पद के लिए मनोनीत

Related Articles

Back to top button