
Ranchi: ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में 14वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो सह द्वितीय भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी के लिए खेल प्रतियोगिता का शनिवार को शुरू हो गयी. प्रतियोगिता में देश भर के अलग अलग राज्यों के करीब 1000 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं. अब अगले तीन दिनों तक 82 स्वर्ण पदकों के लिए उनके बीच जोर आजमाईश देखने को मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: झामुमो का केंद्र सरकार से सवालः क्यों बुला रहे संसद के पांच दिनों का विशेष सत्र
प्रतियोगिता का उद्घाटन हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव (रांची) में जस्टिस गौतम चौधरी (झारखंड उच्च न्यायलय) कुमार गौरव (अध्यक्ष, युवा आयोग, झारखंड सरकार), रविन्द्र सिंह (चेयरमैन, मार्केटिंग बोर्ड, झारखंड), अजीता भट्टाचार्य (सदस्य, जेपीएससी), मधुकांत पाठक (महासचिव, झारखंड ओलिंपिक संघ), अनिल जायसवाल (अध्यक्ष, रांची ओलिंपिक संघ), राजेश पिल्ले (प्राचार्य, केरली स्कूल) एवं ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष फिरोज अहमद और महासचिव प्रभात शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

मौक़े पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हम सबों को ताइक्वांडो जैसे खेल को अपने दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है. कार्यक्रम का स्वागत भाषण संजय शर्मा (आयेजन सचिव-सह-महासचीव, झारखंड ताइक्वांडो संघ) तथा धन्यवाद ज्ञापन मिथिलेश कुमार सिंह (आयोजन सह सचिव-सह-उपाध्यक्ष झारखंड ताइक्वांडो संघ) ने किया. मौक़े पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हम सबों को ताइक्वांडो जैसे खेल को अपने दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है. उद्घाटन समारोह में झारखंड ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष गोपाल कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष भारद्वाज समेत अन्य भी उपस्थित थे.




