Chaibasa

चाईबासा में महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को मिली 10 साल कारावास की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा में महिला को पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी छोटानागरा दोदारी गांव निवासी मोटू हेंब्रम को न्यायालय ने 10 साल की सजा और 10 हजार रूपए जुर्माना लगाया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा दोदारी गांव निवासी मोटू हेंब्रम ने 16 जनवरी 2020 को रात के लगभग 8:30 बजे गांव में हल्ला हुआ कि उसकी पत्नी शांति सोरेन जख्मी हालत में मालो देवी के खेत पड़ी हुई है। खबर सुनकर जब वहां पहुंचा तो उससे पहले उसकी बेटी द्रोपदी सोरेन पहुंची हुई थी.

उसने अपना पिता को बताया की मां शांति सोरेन के ऊपर चढ़कर मोटू हेंब्रम ने पत्थर से सिर और चेहरा पर मार रहा था. मोटू हेंब्रम ने जान मारने की नीयत से शांति सोरेन के साथ मारपीट कर रहा था । जब उसकी बेटी सामने पहुंची और मोटू को लात मारी तो वहां से भाग गया। बाद में 17 जनवरी 2020 को मदन सोरेन के बयान पर छोटानागरा थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम मे मोटू हेंब्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बाद में सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया गया. जिसके आधार पर न्यायालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा के खिलाफ शांति सोरेन के साथ जन लेवा मारपीट करने का साक्ष्य मिल जाने से 10 साल का सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया हैं.

Related Articles

Back to top button