Giridih

गिरिडीह के गांडेय में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया गिरिडीह-टुंडी मुख्यपथ को जाम, पदाधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

Giridih: जिले के गांडेय प्रखंड के भलपहरी गांव में पेयजल की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को भलपहरी के समीप गिरिडीह-टुंडी रोड को जाम कर दिया. ग्रामीणों के सड़क जाम का नेतृत्व पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार और भाजपा नेता यदुनंदन पाठक ने किया. सड़क जाम में कई पंचायतों के प्रतिनिधि विनोद राम, सुधाशुं राम, रोहन पंडित, अजय पंडित, मुकेश पंडित, सुरेन्द्र यादव, उत्तम पंडित, बाबूलाल गोप, संतोष गोप, राजेश मंडल, पवन ठाकुर, दिनेश राय समेत कई ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए. ग्रामीणों ने पेयजल स्वचछता विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया. सड़क जाम ढाई घंटे तक जारी रहा और इसके कारण सड़क के दोनों ओर सैकड़ो छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे. इस बीच सड़क जाम होने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ताराटांड थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और पूर्व विधायक समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को समझा कर जाम हटाने का प्रयास किया. लेकिन ना तो पूर्व विधायक ही हटे और ना ही ग्रामीण सड़क जाम हटाने को तैयार हुए. इस मौके पर पूर्व विधायक समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने पीएचईडी को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो इसे अधिक उग्र आंदोलन होगा.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में कोविड के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग का मॉकड्रिल 

मिली जानकारी के अनुसार भलपहरी गांव में पीएचईडी की और से आठ करोड़ 22 लाख की राशि से पानी टंकी का निर्माण किया गया. यहां तक कि पाईप लाईन बिछाने का भी कार्य हुआ और इंटेकवेल का भी कार्य कराया गया. इलाके के बराकर नदी से पानी को पाईप लाईन के सहारे भलपहरी समेत कई गांव तक पानी पहुंचाने का कार्य योजना बना. लेकिन कार्य योजना सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया. करोड़ो की राशि खर्च करने के बाद भी ना तो पानी टंकी ही शुरु हो पाया और ना ही पानी की आपूर्ति ही पाईप लाईन से शुरु किया गया जबकि कई पंचायत प्रतिनिधियों ने पहले भी पीएचईडी विभाग को कड़ा अल्टीमेटम दिया हुआ था. लेकिन कोई पहल नहीं होता देख मंगलवार को ग्रामीणों के साथ पूर्व विधायक समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क जाम कर दिया.

Related Articles

Back to top button