Chaibasa

चाईबासा: टेबो घाटी में ट्रक से 3.14 करोड़ का डोडा जब्त, 5 लाख नकद बरामद, दो गिरफ्तार

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित 3 करोड़ 14 लाख रुपए से अधिक का डोडा जब्त किया है. इसमें चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है. जबकि मुख्य तस्कर फरार हो गया. पुलिस ने एक राजस्थान नंबर ट्रक को जब्त किया हैं. तस्कर बदंगांव की तरफ से चक्रधरपुर से चाईबासा जा रहा था. तस्कर पुलिस को आंख में धूल झोंकने के लिए डोडा के ऊपर ट्रक के ऊपर खाली बोरा और तेल का टीना रखा हुआ था. ताकि किसी को जानकारी ना हो सके. इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि करोड़ों का डोडा चाईबासा की तरफ जा रहा है. सूचना महत्वपूर्ण थी इसलिए एसपी ने तत्काल पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के एएसपी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पारस राणा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. टीम का गठन होने के बाद रांची चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई पर टेबो घाटी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस को बंदगांव से एक टाटा कंपनी का ट्रक चक्रधरपुर के तरफ जाते हुए देखा गया. बाद में पुलिस वाहन को रोका. इसके बाद वाहन का तलाशी लिया तो मामले का खुलासा हो गया.

बाद में पुलिस ने चालक और खलासी को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर टेबो थाना ले गया. जहां जांच पड़ताल किया तो टाटा कंपनी के ट्रक के ऊपर के ऊपर से 67 बंडल में प्रत्येक बंडल में 48 पीस बोरा, 415 तेल का खाली डिब्बा मिला. उसके नीचे 135 प्लास्टिक के बोरा में 2096 किलो ग्राम अफीम डोडा जिसकी कीमत लगभग तीन करोड चौदह लाख रुपये है. डोडा का परिवहन ओड़िशा, छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान तक करने की योजना थी. ट्रक चालक तथा खलासी को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के क्रम में ट्रक से पांच लाख नकद भी बरामद हुआ. इसके अलावा तीन स्मार्टफोन, वाहन को पुलिस जब्त किया है. इस संबंध में टेबो थाना पुलिस ने चालक खलासी सहित अज्ञात पर टेबो थाना प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

डोडा खरीदने राजस्थान से आते हैं का तस्कर

पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने 15 दिन के अंतराल में दो ट्रक सहित लगभग 9 करोड़ रूपया का डोडा जब्त किया हैं. दोनों ट्रक राजस्थान का निकला है. शनिवार को जिस ट्रक का चालक और खलासी गिरफ्तार हुआ है वह भी राजस्थान का है. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि राजस्थान का तस्कर नशे के कारोबार में लिप्त है. पुलिस के लिए मुख्य तस्कर की गिरफ्तारी अब चुनौती बन गई है. बताया जाता है कि शनिवार को जी ट्रक को जप्त किया गया वह ट्रक भी राजस्थान जाने वाला था. बरहाल पुलिस ने नशे के कारोबार करने वाले के खिलाफ बड़े पैमाने में अभियान छेड़ रखा है.

डोडा से निकला हुआ अफीम अब तक बरामद नहीं

पुलिस ने जिस डोडा को जप्त किया है. उससे निकाला हुआ अफीम अब तक बरामद नहीं हुआ. पुलिस के लिए अफीम की बरामद करना भी एक चुनौती है. हालांकि जानकार बताते हैं कि पश्चिमी सिंहभूम जिला और खूंटी जिले में अरबो रूपया का अफीम का खेती किया जाता है. जिस मात्रा में डोडा जब्त हुआ है उसी से अंदाजा लगाया जा सकता है, उसे निकाला हुआ अफीम का बाजार की कीमत कितना होगा? बरहाल पुलिस ने नशा के कारोबारी के खिलाफ जंग छेड़ रखा है.

Related Articles

Back to top button