Bihar

लंबे समय बाद राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पहुंचे राबड़ी आवास

Patna : बिहार में पिछले कई दिनों से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लेकर सियासत काफी तेज हो गयी. दरअसल तेज प्रताप यादव के बयान के बाद से जगदानंद सिंह प्रदेश कार्यालय नहीं आ रहे थे और 15 अगस्त को झंडोत्तोलन के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए.

राजद के प्रदेश अध्यक्ष और कद्दावर नेता जगदानंद सिंह अचानक ही राबड़ी आवास पहुंचे. तेजप्रताप के बयान के बाद चल रही नाराजगी की खबरों के बीच तेजस्वी से जगदानंद सिंह की यह पहली मुलाकात है.

इसे भी पढ़ेःबिहार बीजेपी में 4 नेताओं को दी गयी नयी जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जारी किया पत्र

बता दें कि आरजेडी के युवा प्रकोष्ठ की एक बैठक के दौरान तेज प्रताप यादव की तरफ से जगदानंद सिंह के बारे में हिटलर जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था.

बैठक में तेजप्रताप यादव की तरफ से दिये गये सनसनीखेज बयान में कहा गया था कि कुर्सी किसी की बपौती नहीं होती है.

इसे भी पढ़ेःPatna : गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में आई कमी, टला बाढ़ का खतरा

इन तमाम बयानों के बाद से ही जगदानंद सिंह ने राजद कार्यालय जाना बंद कर दिया था. इसके पीछे निजी कारण बताये जा रहे थे.

हालांकि जब तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौटे थे तो उन्होंने स्पष्ट कहा था कि राजद में किसी प्रकार का कोई मनमुटाव नहीं है और जगदानंद सिंह नाराज नहीं हैं.

इसे भी पढ़ेःJharkhand : अब मिड डे मील वर्कर्स भी करेंगे आंदोलन, 26 को सीएम आवास घेरने की तैयारी

Related Articles

Back to top button