JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand : अब मिड डे मील वर्कर्स भी करेंगे आंदोलन, 26 को सीएम आवास घेरने की तैयारी

Ranchi : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की ओर से ये बैठकें की जा रही है. बैठकें सभी जिलों के मिड डे मील वर्कर्स को एकत्रित करने के लिये जारी है. संघ की जानकारी देते हुए अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बताया कि 26 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव किया जायेगा. जिलों में बैठक कर, अधिक से अधिक मिड डे मील वर्कर्स को शामिल करने की कोशिश की जा रही है. प्रजापति ने कहा कि संघ की बैठकें लगातार हो रही है.

वहीं कोर कमेटी ने भी निर्णय ले लिया है. घेराव पंद्रह सूत्री मांगों के लिये किया जायेगा. विधानसभा सत्र के दौरान, मिड डे मील वर्कर्स की ओर से विधानसभा घेराव किया जायेगा.

इसे भी पढ़ेःबिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी पर किया पलटवार,कहा- सरकार का कोई बढ़िया काम उन्हें नहीं दिखता

राज्य मंर मिड डे मील वर्कर्स की कुल संख्या लगभग एक लाख 80 हजार है. प्रमुख मांगों में न्यूनतम वेतनमान 18 हजार करने, पांच लाख का बीमा करने, स्कूल विलय के दौरान हटाये गये मिड डे मील वर्कर्स को वापस बहाल करने, समेत अन्य मांग है.

इसे भी पढ़ेःबेटियों को तोहफाः सुप्रीम कोर्ट ने महिला अभ्यर्थियों को एनडीए की परीक्षा में बैठने की अनुमति दी

इस साल मानदेय रुका: कोषाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा की इस साल के शुरूआत से राज्य के मिड डे मील वर्कर्स को मानदेय नहीं मिला है.

पिछले साल राज्य सरकार ने पांच सौ रुपये अतिरिक्त मानदेय में जोड़ने की बात की थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐसे में आंदोलन ही एकमात्र विकल्प है.

इसे भी पढ़ेःबरहेट के लोगों को मिली सौगातः मुख्यमंत्री ने 7050.83 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन

Related Articles

Back to top button